तेज रफ्तार कार का दर्दनाक अंजाम, छह दोस्तों ने खोई जिंदगी
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना बाघनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब पीड़ित पड़ोसी राज्य ओडिशा जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के सात दोस्तों का एक समूह इंदौर से घूमने निकला था। उज्जैन घूमने के बाद, वे छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रहे थे।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि चालक को शायद झपकी आ गई होगी, जिससे कार विपरीत लेन में चली गई। उन्होंने बताया कि कार दूसरी दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान आकाश मौर्य (28), गोविंद (33), अमन राठौर (26), नितिन यादव (34) (सभी मध्य प्रदेश निवासी) और संग्राम केसरी (ओडिशा निवासी) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।
विधानसभा कार्यवाही ठप, मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद
महंगाई पर राजनीति तेज, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
जनपद पंचायत ब्यावरा भवन निर्माण कार्य का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण* *गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती* *संबंधितों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
जबलपुर में हाई अलर्ट, सीएम दौरे को लेकर प्रशासन तैयार
अभ्यर्थियों को राहत या परेशानी? मेन्स परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी
आग और धमाके से दहला प्लांट, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
Tejashwi Yadav बोले- बिहार का नाम बदल दे भाजपा
होर्मुज बंद, समुद्री व्यापार प्रभावित, अब जमीन से हो रही आपूर्ति
बिलासपुर में ED की बड़ी रेड, नकदी के ढेर देख अधिकारी भी हैरान