श्योपुर में चोरी के बाद बयानबाज़ी, बाबू जंडेल ने किया इनाम का ऐलान
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Babu Jandel) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गादास विजय के घर से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी होने पर अब उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है. जंडेल ने चोर को सम्मानित करने की बात कही है. कानून व्यवस्था का पर निशाना साधते हुए चोर को धन्यवाद कहा. पुलिस ने चोरी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने क्या कहा?
दरअसल, गुरुवार तड़के चोरों ने बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के घर में लगी एसी की आउटडोर यूनिट चुरा ले गए. इस मामले पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर ने ठीक ही किया. अगर मुझे चोर मिलता है तो मैं उसे सम्मानित करूंगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चोर को सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि उसने हाई सिक्योरिटी वाले घर से चोरी करने की हिम्मत की. ये जानकर खुशी हो रही है कि पूर्व भाजपा विधायक के घर से एसी का बाहरी पंखा चोरी हो गया है. कहा कि यदि चोर मेरे पास आता है तो उसे सम्मानित करूंगा और इसके साथ ही इनाम दूंगा. चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा।
कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक ने चोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने पूर्व भाजपा विधायक के घर से चोरी करके इस सरकार को जमीनी हकीकत दिखाई है. अपराध करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं और बेधड़क हमला कर रहे हैं. इस घटना ने राज्य की विफल कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है. वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है।
चुनावी सूची अपडेट का बड़ा खुलासा: 12 राज्यों में करोड़ों नाम हटे और जोड़े गए, कुल संख्या में बड़ी कमी
ओडिशा रथ यात्रा विवाद: तारीख पर असहमति से बढ़ी टकराहट, श्रद्धालुओं में असमंजस
यमुना में नाव हादसे का बढ़ता आंकड़ा: लापता युवक का शव मिला, 15 लोगों की मौत की पुष्टि
विकास के नए अध्याय की तैयारी: पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का बड़ा निर्णय लेने वाला है भारत
फिल्म पायरेसी पर शिकंजा, सैकड़ों पायरेटेड लिंक हटाए गए
कर्मचारियों के प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप: नोएडा फेज-2 में तोड़फोड़, गाड़ियों में आग, सुरक्षा कड़ी
मोहन यादव सरकार की बैठक में अहम निर्णय: फसल नुकसान पर राहत, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर