कोहरे के कारण 8 फ्लाइट हुई निरस्त, बदला कई उड़ानों का समय
उत्तर प्रदेश समेत पूरा पूर्वांचल इस समय कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता कम होने से गुरुवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। आने-जाने वाली 8 उड़ानें निरस्त रहीं। कई विमान निर्धारित समय से विलंबित रहे। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि विमान निरस्त होने की सूचना यात्रियों को मैसेज के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी।
एयरपोर्ट से आने जाने वाली इंडिगो की 6ई 7972 भुनेश्वर, इंडिगो 6ई 7741 लखनऊ, इंडिगो 6ई 783 हैदराबाद, इंडिगो 6ई 968 बेगलुरु, इंडिगो 6ई 5127 मुंबई, इंडिगो 6ई 6064 चेन्नई, स्पाइसजेट एसजी 2932 खजुराहो, स्पाइसजेट एसजी 390 दिल्ली की उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं सुबह से आने लगभग सभी विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
मेट्रो विस्तार को मंजूरी, 150 करोड़ से तैयार होगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार व्यवस्था में बदलाव से प्रदेश की राजनीति में हलचल
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
नौकरी के नए अवसरों की तैयारी, युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण योजना
ट्रिपल टेस्ट की शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें, पंचायत चुनाव टल सकते हैं