इराक की तेल रिफाइनरी में लगी भयंकर आग
कुवैत में भीषण अग्निकांड के बाद उत्तरी इराक के एरबिल में स्थित एक तेल रिफाइनरी की डामर भंडारण सुविधा में भीषण आग लगे का समाचार है। नागरिक सुरक्षा दल आग पर काबू पाने और आग को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार देर रात एरबिल-ग्वेर रोड पर स्थित इस तेल रिफाइनरी की डामर भंडारण सुविधा में आग लगी जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। आग की भयावहता के कारण, करीब एक दर्जन अग्निशमन दल इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पता चला है कि जलती हुई रिफाइनरी के आसपास कई अन्य रिफाइनरियां स्थित हैं। इससे एक दिन पहले कुवैत के दक्षिणी मंगाफ़ जिले में भारतीय श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में कम से कम 40 भारतीय नागरिक मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। आग बुधवार सुबह कथित तौर पर निचली मंजिल पर स्थित रसोई में लगी और तेज़ी से इमारत में फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारतीय दूतावास "स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहाँ के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।"
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द