किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
हरदोई । यूपी के हरदोई में एक 14 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले किशोरी अपने घर से खेत पर चारा लेने गई थी। जहां बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर उससे गैंगरेप कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। किशोरी ने आरोपियों को पहचान लिया था और शिकायत करने की बात कही थी। इस वजह से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरे को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा है।
बता दें कि 29 जुलाई को थाना सांडी के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई 14 साल की किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में रक्त रंजित हालत में घर से 300 मीटर की दूर झाड़ियों से बरामद हुआ था। मृतक किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस को जांच में पता चला कि गांव के ही 2 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी को गुरुवार सुबह एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर पकड़ा है।
इस मामले में सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि देर रात पता चला कि सोनू सेमरा गांव के पास है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली सोनू के दाहिने पैर में लगी। एनकाउंटर में कांस्टेबल हरिश्याम भी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में घायल सोनू पर 2020 में थाना सांडी में बच्चियों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। 2021 में उस पर एक युवती के अपहरण कर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
गैस संकट उज्जैन में गहरा, ईरान-इजराइल युद्ध से 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी