हवाई यात्रा के दौरान हिंसक व्यवहार के लिए अमेरिकी महिला पर कार्रवाई
2021 में अमेरिका के टेक्सास से चार्लोट तक हवाई सफर करने के दौरान अपने सहयात्रियों को लात मारने और थूकने की आरोपी महिला पर अब मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने महिला पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। हालांकि आरोपी महिला हीथर वेल्स जुर्माने की राशि चुकाने में असमर्थ रही।दरअसल सैन एंटोनियो की रहने वाली हीथर वेल्स 7 जुलाई 2021 को अमेरिकन एयरलाइंस से टेक्सास से चार्लोट के लिए प्रथम श्रेणी के टिकट पर यात्रा कर रही थी। इस दौरान उसने व्हिस्की का ऑर्डर दिया और उसके बाद उसने हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने सह यात्रियों और फ्लाइट क्रू को लात मारी और उनपर थूका और फ्लाइट का मुख्य दरवाजा खोलने की कोशिश की। जिसके बाद उसे जैसे-तैसे डक्ट टेप से उसकी सीट पर बांधा गया था।
मामले में दर्ज शिकायत में बताया गया कि महिला ने कई लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किए और केबिन के सामने का दरवाजा खोलने की कोशिश की। वहीं महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को भी धक्का दिया और जब दो केबिन क्रू और एक यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने एक अटेंडेंट के सिर पर हमला भी किया। और जब महिला को डक्ट टेप से उसकी सीट पर बांधा गया तभी भी उसका हिंसक व्यवहार जारी रहा और उसने अपने सामने की सीट को भी तोड़ दिया। आखिरकार महिला को बेहोश करके चार्लोट में उतार दिया गया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर केबिन क्रू और फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने और खतरा पैदा करने के लिए 45 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा खोलने का प्रयास के आरोप में 27 हजार 950 डॉलर और चालक दल के कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए 9 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द