तमिलनाडु विधानसभा में कृषि बजट पेश
तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने विधानसभा में 2024-25 के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया। इस कृषि बजट में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गांवों के पोषण के उपायों की घोषणा की गई।इसके अलावा तमिलनाडु के कृषि बजट में धान की फसल में रासायनिक उर्वरकों को कम करने के कदमों की घोषणा की गई। साथ ही कृषि बजट में 'एक गांव, एक फसल' योजना का भी एलान किया गया।कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के दौरान 'मुख्यमंत्री मन्नुयिर काथु मन्नुयिर कप्पोम' एक नई योजना लागू की जाएगी। इस योजना के लिए 206 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
तमिलनाडु सरकार ने कृषि बजट में बाजरा के लिए 65.30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके साथ ही बजट में पारंपरिक धान की किस्मों को प्रोत्साहित करने के लिए बीज वितरण की घोषणा की गई है, इससे डायबिटीज से लड़ने में मदद मिलेगी।तमिलनाडु के कृषि मंत्री ने बताया कि कलैगनारिन ऑल विलेज इंटीग्रेटेड एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम का मकसद कृषि के प्राथमिक व्यवसाय के रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भरता के मॉडल में बदलना है। 2024-2025 के दौरान इस योजना को 200 करोड़ रुपये के खर्च के साथ 2,482 चयनित ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा इस कृषि बजट में कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने मिट्टी की उर्वरता सुनिश्चित करने के लिए नई योजना का भी एलान किया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने