एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स बीमार, कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की कमी के चलते कई उड़ान रद्द कर दी हैं। कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के कई सदस्यों के अचानक बीमार होने की सूचना मिलने के कारण उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स के बीमार होने की सूचना से कंपनी भी सकते में और बीमारी के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स से बातचीत कर रही है और टीम जल्द ही इस मुद्दे का समाधान करने की कोशिश कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि कई क्रू मेंबर्स ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है। पिछले कुछ समय से एआईएक्स कनेक्ट के एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसके कुछ क्रू मेंबर्स में असंतोष फैल गया है।
सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सोमवार शाम से कई विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना देना शुरू कर दिया और क्रू मेंबर्स की संख्या कम होने की वजह से कोच्चि, कालीकट तथा बेंगलुरू समेत अनेक हवाईअड्डों पर कई उड़ान रद्द कर दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव