ईरान पर बमबारी कर सकता है अमेरिका
वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका जल्द ही ईरान पर बमबारी कर सकता है। इसके लिए अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने छह B-52 बमवर्षक विमानों को तैनात किया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से की गई है। अमेरिकी B-52 बमवर्षक परमाणु हमला भी करने में सक्षम हैं, इसके अलावा ये पारंपरिक बमबारी भी कर सकते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर ईरान तीसरी बार इजरायल पर हमले की कोशिश करता है तो अमेरिका उसके खिलाफ बी-52 बमवर्षकों से बमबारी का विकल्प आजमा सकता है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बदला लेने की तकरीरों के बाद ईरानी सेना इजरायल पर एक बार फिर बमाबारी की तैयारी कर रही है। यूएस सेंट्रल कमांड ने घोषणा की कि रविवार को मध्य पूर्व में B-52 विमानों का एक समूह पहुंचा था, लेकिन बमवर्षकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया। अमेरिका कुल छह B-52, F-15E स्ट्राइक ईगल्स का एक अतिरिक्त स्क्वाड्रन और उन विमानों का समर्थन करने के लिए अधिक हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर तैनात कर रहा है। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि उत्तरी डकोटा में मिनोट एयर फोर्स बेस से ट्रांसफर किए गए बमवर्षक विमान कहां तैनात किए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वहाँ से एक मालवाहक विमान हाल ही में कतर में क्षेत्र के सबसे बड़े अमेरिकी एयरबेस, अल उदीद में उतरा है।
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार भाजपा द्वारा ब्यावरा नगर की होटल शिवानी में पत्रकार वार्ता का आयोजन
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक