आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा जैविक कृषि जिला बनने की ओर अग्रसर
रायपुर : जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के द्वारा आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा को जैविक जिला बनाने की ओर वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में प्रमुख रूप से जिले के किसानों को जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। किसानों को रासायनिक खेती को छोड़ कर जैविक खेती की ओर अग्रसर करना एवं किसानों का जैविक प्रमाणीकरण इत्यादि गतिविधियां शामिल है।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का प्रचार-प्रसार और विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण अंतर्गत जिले के 110 गांव के 10 हजार 264 किसानों के 65 हजार 279 हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण किया जा चुका है जो कि देश में सबसे बड़ा क्षेत्र है।
जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी आकांक्षी जिले लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में वर्तमान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के 220 ग्रामों में तीन चरणों में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन के साथ-साथ जैविक कार्यकर्ताओं के माध्यम से तकनीकी सहयोग किसानों को दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ जैविक किसानों को विभिन्न जगहों पर अभ्यास भ्रमण एवं उनके लिए आवासीय प्रशिक्षणों का आयोजन भी किया जा रहा है।
नई दुल्हन 9वीं क्लास की छात्रा, दानिया शाह के पति की पांचवीं शादी से सनसनी
CM विष्णुदेव साय ने शुरू की ‘गौधाम योजना’, किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी पहल
भारत ने ईरानी युद्धपोत के नाविकों को सौंपा घर वापसी का रास्ता
पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी
लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम, काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
असलम कुरैशी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
शा.प्रा.वि.जोधपुरा से विकास गुर्जर का श्रमोदय विद्यालय भोपाल में हुआ चयन*
महामना एक्सप्रेस के डिब्बे से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, ट्रेन आधे घंटे रुकी
कर्नाटक में BJP की रणनीतिक बैठक, उपचुनाव उम्मीदवारों पर विचार
गौ हत्या पर सख्ती की मांग, सीएम विष्णु देव साय ने कहा- सुझाव पर करेंगे विचार