फर्जी दस्तावेजों से बनाई भारतीय पहचान, ATS ने अफगानी नागरिकों को किया गिरफ्तार
जबलपुर: एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाले तीन अफगानी युवकों समेत छह लोगों को पकड़ा है। एटीएस ने दो अफगानी युवकों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। इन लोगों ने फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। एटीएस को जानकारी मिली थी कि जबलपुर से 20 अफगानी युवकों ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है।
10 सालों से जबलपुर में रह रहा सोहबत खान
एटीएस ने सोहबत खान नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है। वह अफगानिस्तान का रहने वाला है और पिछले दस सालों से जबलपुर में रह रहा था। उसने जबलपुर की एक लड़की से शादी भी कर ली थी। सोहबत खान ने फर्जी कागजात के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था।
जबलपुर के पते से बने आधार कार्ड
सोहबत ने पश्चिम बंगाल के अकबर और इकबाल नाम के दो अफगानी युवकों के भी जबलपुर के पते से पासपोर्ट बनवाए थे। पासपोर्ट बनवाने से पहले आधार कार्ड में पश्चिम बंगाल के पते को बदलकर जबलपुर का फर्जी पता डाला गया था। एटीएस ने बताया कि सोहबत खान 2024 में अफगानिस्तान गया था. वहां उसने एके-47 बंदूक के साथ फोटो खिंचवाई और फेसबुक पर अपलोड की थी।
पासपोर्ट बनाने में मदद करने वाले गिरफ्तार
एटीएस ने पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले दिनेश गर्ग, महेंद्र कुमार सुखदन और चंदन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दिनेश गर्ग कलेक्टर ऑफिस में चुनाव सेल में काम करता है। अकबर और मोहम्मद इकबाल को कोलकाता से पकड़ा गया है। एटीएस उन्हें जबलपुर ला रही है।
सीमा सुरक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम, अमित शाह ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में TMC को नया झटका, चुनावी हार के बाद पार्षदों का इस्तीफा
भारत-इटली के बीच बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी, PM मोदी बोले- आतंकवाद पर समझौता नहीं
*गंगा दशहरा पर जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
8वीं वेतन आयोग की तैयारी: फिटमेंट फैक्टर से मिनिमम बेसिक पे में बड़ा इजाफा संभव
मध्य प्रदेश में विकास का मेगा प्लान, भोपाल-इंदौर-उज्जैन बनेंगे आर्थिक ग्रोथ के केंद्र
14 रेलवे स्टेशन बने जंक्शन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा
गंगा दशहरा पर जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान, साफ-सफाई एवं दीपदान कार्यक्रम* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
27 जून को एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) 2026 की महापरीक्षा-एक लक्ष्य के साथ जुट जाए एक महीने पूरी स्मार्ट स्टडी के साथ एम्स दिल्ली सहित 19 एम्स में बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) प्रवेश परीक्षा 27 जून को - पूरा एक माह हर वर्ग की बेटी के लिए तैयारी करने का सुनहरा मौका ✍️ डॉ नयन प्रकाश गांधी ,करियर एक्सपर्ट ,एनएलपी लाइफ कोच ,मैनेजमेंट विश्लेषक ,पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट