चाकू के बल पर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकू के बल पर आरोपित ने 14 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपित ने किशोरी को बुरी तरह पीट दिया। किशोरी की चीख सुनकर दादी मौके पर पहुंची, जिन्हें देख आरोपित मौके से फरार हो गए। मामला दर्ज कर भोजपुर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, वे अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर केवल उनकी 14 वर्षीय बेटी व मां थी। रात में उन्हें आने में देरी हो गई।
इस बीच एक आरोपित दीवार के रास्ते घर में आया और किशोरी को गले पर चाकू रखा दिया। चाकू की नोंक पर आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। उनके कपड़े तक फाड़ दिये। विरोध पर मारपीट की।
हिम्मत जुटाकर किशोरी ने मचा दिया शोर
आरोपी ने कहा यदि शोर मचाया तो हत्या कर देगा। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए किशोरी ने शोर मचा दिया। इस बीच दादी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से किशोरी सहमी हुई है।
आरोपित पीड़िता का है पड़ोसी
स्वजन के घर पहुंचने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। आरोपित पड़ोस में ही रहता है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पाक्सो समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश चल रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
आरोपी ने कहा यदि शोर मचाया तो हत्या कर देगा। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए किशोरी ने शोर मचा दिया। इस बीच दादी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से किशोरी सहमी हुई है।
दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश चल रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
2 अप्रैल 2026: सितारे क्या कह रहे हैं? किसकी होगी सफलता और किसे आएंगे रोड़े
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव