हरतालिका तीज पर पड़ रहा शुभ योग
सनातन मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। इस वर्ष शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज व्रत पड़ेगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए बिना पानी के उपवास रखती है। इसे इसी कारण निर्जला उपवास भी कहा जाता है। ये उपवास सभी व्रतों में कठिन माना जाता है, क्योंकि इसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में होता है। तब तक पानी भी नहीं पीया जा सकता है।
इस साल हरतालिक तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार इस दिन शुक्ल योग बन रहा है। इस दौरान चन्द्रमां तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं।
इस प्रकार करें पूजा :
हरतालिका तीज के शुभ दिन पर पूजा का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। इस अवधि में आप शिव-पार्वती की पूजा कर सकते हैं।
तीज पर पूजा करने के लिए सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में ही स्नान कर लें। फिर साफ वस्त्रों को धारण करें। शुभ महुर्त के अनुसार पूजा की सभी सामग्रियों को एकत्र कर लें। इस दौरान सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में बैठे।
सबसे पहले शुद्ध काली मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाएं। फिर जहां भी पूजा कर रहे हैं, वहां पर केले के पत्तों से मंडप बना लें। इसके बाद गौरी-शंकर की मूर्ति को चौकी पर स्थापित कर लें। अब गौरी-शंकर की मूर्ति का गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक करें।
भगवान गणेश को दूर्वा और जनेऊ चढ़ाएं। इस दौरान भगवान शिव को चंदन, मौली, गुलाल, अक्षत, धतूरा, आंक के पुष्प, भस्म, अबीर, 16 प्रकार की पत्तियां आदि अर्पित करें। इस दौरान देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं।
अब धूप, दीप लगाकर हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनें, और बाद में आरती करें। रात्रि जागरण कर हर प्रहर में इसी तरह पूजा करें। आप अगले दिन अंतिम प्रहर की पूजा के बाद देवी पार्वती को चढ़ाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में भर सकती हैं। वहीं मट्टी के शिवलिंग का विसर्जन कर दें और सुहाग की सामग्री को दान में दें। इसके बाद व्रत खोल लें।
DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद