खराब खाना बना खिलाड़ी के लिए मुसीबत, भारत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
नई दिल्ली: भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम इस समय अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भी भारत आ रखी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जा रहे हैं. इस सीरीज के बीच एक खिलाड़ी की अचानक तबीयत गई, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. चौंकाने वाली बात ये है कि ये खिलाड़ी होटल का खाना खाने से बीमार हुआ है. वहीं, टीम के कुछ और खिलाड़ियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है.
इस खिलाड़ी की अचानक बिगड़ी तबीयत
भारत दौरे के बीच ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाड़ी हेनरी थॉर्नटन की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेनरी थॉर्नटन को कानपुर में होटल का खाना खाने के चलते पेट के संक्रमण का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट और लोकल मैनेजर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को पेट का संक्रमण हो गया है. लेकिन हेनरी की ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई.
हेनरी थॉर्नटन को 2 दिन तक डाक्टरों की देखरेख में रखा गया और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और टीम से जुड़ गए हैं. लोकल मैनेजर के मुताबिक, हेनरी टीम के साथ जब शहर आए तब से उन्होंने गैस्ट्रो से जुड़ी समस्याओं की बात कही थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है.
1-1 की बराबरी पर सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच 3 वनडे मैच फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 171 रनों के बड़े अंतर से बाजी मारी थी. लेकिन दूसरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं, बारिश के चलते ऑस्ट्र्रेलिया को जीत के लिए 25 ओवर में 160 रनों का टारगेट दिया गया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस टारगेट को 16.4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. अब सीरीज का आखिरी मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा.
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"Safe Click 2.0" अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के मोबाइलों को नया बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ₹6.75 लाख मूल्य के 45 मोबाइल फोन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार* कुलदीप सिंगी बाबा
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल