आपका पैसा कहां देगा ज्यादा ब्याज? बैंक FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम की पूरी पड़ताल, 9% तक रिटर्न की गारंटी
अगर आप कम रिस्क वाले निवेशक हैं और ऐसी बैंकों की तलाश में रहते हैं जहां FD पर ज्यादा ब्याज मिलता हो तो हम आपको यहां बताएंगे किन बैंकों में इस समय ज्यादा ब्याज मिल रहा है? बैंक FD के अलावा पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कैसा रहेगा? फिर आपको उदाहरण से भी बताएंगे कि दोनों में से किसमें निवेश करना ज्यादा बेहतर होगा… चलिए जानते हैं. दरअसल ये जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक बार फिर रिजर्व बैंक ने ब्याज दर घटा दी है इसका मतलब बैंक भी अब FD पर कम ब्याज देंगे.
पोस्ट ऑफिस का टाइम डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस के 3 साल के टाइम डिपॉजिट पर फिलहाल जो ब्याज मिल रहा है, वह दर 30 जून 2025 तक ही वैध है. इसके बाद, जुलाई से सितंबर की तिमाही के लिए सरकार ब्याज दर की समीक्षा करेगी और उसे बदल भी सकती है. ऐसा हर तिमाही के बाद होगा. यहां जानें कितना ब्याज मिल रहा है:
| अवधि (Tenure) | ब्याज दर (01.04.2025 से प्रभावी) |
|---|---|
| 1 साल | 6.9% |
| 2 साल | 7.0% |
| 3 साल | 7.1% |
| 5 साल | 7.5% |
किस बैंक में कितना ब्याज दर?
यहां सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल बैंक में से कुल 20 बैंक छांट कर निकालें हैं जहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है.
| बैंक का नाम | अधिकतम FD दर (% प्रति वर्ष) | 1 साल की FD दर | 3 साल की FD दर | 5 साल की FD दर | वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर (% प्रति वर्ष) |
|---|---|---|---|---|---|
| नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9.00 | 7.00 | 8.75 | 8.00 | 0.50 |
| यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 | 7.25 | 8.15 | 8.15 | 0.50 |
| सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.40 | 7.90 | 8.40 | 8.00 | 0.40 |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.30 | 6.00 | 7.50 | 6.50 | 0.50 |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 6.25 | 8.25 | 7.75 | 0.50 |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.20 | 7.50 | 8.05 | 8.20 | 0.50 |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.05 | 7.90 | 7.20 | 7.20 | 0.50 |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.05 | 7.90 | 7.75 | 7.25 | 0.50 |
| एसबीएम बैंक | 8.05 | 7.50 | 7.30 | 7.75 | 0.50 |
| डीसीबी बैंक | 7.75 | 7.10 | 7.25 | 7.25 | 0.50 |
| बंधन बैंक | 7.75 | 7.75 | 7.25 | 5.85 | 0.50–0.75 |
| आरबीएल बैंक | 7.75 | 7.50 | 7.50 | 7.10 | 0.50 |
| एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75 | 7.00 | 7.50 | 7.25 | 0.50 |
| ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75 | 5.00 | 6.25 | 6.00 | 0.50 |
| यस बैंक | 7.50 | 7.00 | 7.50 | 7.50 | 0.50–0.75 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.50 | 6.85 | 6.75 | 6.75 | 0.50 |
| फेडरल बैंक | 7.50 | 7.00 | 7.10 | 7.10 | 0.50 |
| इंडसइंड बैंक | 7.25 | 7.00 | 7.00 | 6.75 | 0.50–0.75 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.15 | 6.50 | 6.50 | 6.25 | 0.50 |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 7.00 | 6.25 | 6.25 | 6.00 | 0.50 |
दोनों में ज्यादा बेहतर कौन?
अगर आपके पास 1 लाख रुपये है और उसे आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो 7.5% ब्याज मिलेगा और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 साल के लिए FD करते हैं तो 8.0% ब्याज मिलेगा.
- पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर 43,560 रुपये मिलेंगे यानी 1,43,560 रुपये
- बैंक में FD करने पर 46,930 रुपये यानी 1,46,930 रुपये मिलेंगे
यह तो कैलकुलेशन हो गया लेकिन कहीं भी निवेश से पहले सारे दांव-पेंच समझ कर ही निवेश करें, चाहें तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लें.
भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना