भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में सफल रहा बाइडन प्रशासन
वाशिंगटन । अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत बनाने में जो बाइडन प्रशासन पूरी तरह सफल रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बाइडन प्रशासन बेहद गर्वित है। मिलर ने कहा, भारत के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। क्वाड जैसे संगठनों और विभिन्न साझी प्राथमिकताओं के जरिए हमारे संबंधों में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन अपने पहले दिन से ही भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता देता आया है और इसे अब एक बड़ी सफलता के रूप में देखता है। मिलर ने बताया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का संतुलन बनाने और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने में भारत-अमेरिका के रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। दोनों देश क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह) के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। बाइडन प्रशासन ने भारत के साथ तकनीकी, रक्षा और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भी प्रयास किए हैं। हाई-टेक इंडस्ट्री में सहयोग, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करना दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी