बाइडेन की चेतावनी हुई हवा.....राफा में सेना उतारेगा इजराइल
यूरुस्लम । इजरायल और हमास के बीच बीते कई महीनों से जंग जारी है। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजापट्टी के राफा शहर में सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना राफा में उतारकर हमास का सफाया करेगी। हालांकि, अमेरिका सहित कई वैश्विक देश इजरायल पर दबाव बना रहे हैं कि वे राफा से दूरी बनाए रखें। बता दें कि राफा को अपेक्षाकृत सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जा रहा है, जहां 15 लाख लोगों ने शरण ली है। नेतन्याहू ने कहा कि हम नागरिक आबादी को बिना नुकसान पहुंचाए राफा में प्रवेश करने वाले है।
नेतन्याहू का ये बयान उस समय पर आया है, जब यूरोपीय संघ के नेताओं ने इजरायल से अनुरोध किया है कि वे राफा में अपना ग्राउंड ऑपरेशन शुरू नहीं करें। यूरोपीय काउंसिल ने इजरायली सरकार से राफा में ग्राउंड ऑपरेशन से दूर रहने को कहा है, जहां लाखों फिलिस्तीनी नागरिक पनाह लिए हुए हैं और उन्हें मानवीय सहायता मिल रही है। बता दें कि बीते हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि वे रेड लाइन क्रॉस नहीं करें और राफा पर हमले का इरादा छोड़ दें।
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव