बाइडेन की चेतावनी- गाजा में अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल न करे इजराइल
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल गाजा में अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल न करे । उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से दिए गए हथियारों के इजराइल द्वारा गाजा में इस्तेमाल से संभवत: अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हुआ है लेकिन युद्ध जारी होने के कारण अमेरिकी अधिकारियों के पास अभी इसके पूरे सबूत नहीं हैं। अमेरिका के सहयोगी देश ने गाजा में युद्ध करने में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है संबंधी ‘उचित' सुबूतों वाली रिपोर्ट अमेरिकी संसद में पेश की जाने वाली है। इसे प्रशासन के अधिकारियों की ओर से इजराइल के खिलाफ अब तक की सबसे कठोर टिप्पणी माना जा रहा है। हमास के खिलाफ युद्ध के सात माह हो गए हैं और यह बाइडन प्रशासन का अपनी तरह का पहला आकलन है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में लगभग 35,000 फलस्तीनियों की मौत हुई है जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन