ब्रैड पिट की आगामी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
ब्रैड पिट हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह फॉर्मूला 1 रेसिंग पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बीच उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एपल ओरिजनल फिल्म्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 25 जून को रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इस फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए एपल ने वॉर्नर ब्रदर्स के साथ साझेदारी की है। कंपनी इन दिनों अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एपल टीवी प्लस पर फिल्मों को लाने से पहले ज्यादातर फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज कर रही है। इससे पहले एपल ने 'नेपोलियन' की रिलीज के लिए सोनी, 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' के लिए पैरामाउंट और 'अर्गिल' के लिए यूनिवर्सल जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की थी।
कई फिल्में पेश करेंगी चुनौती
रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैड पिट की इस आगमी फिल्म का प्रदर्शन आइमैक्स थिएटरों में किया जाएगा। इसके पीछे का कारण दर्शकों को खास अनुभव प्रदान करना है। यह फिल्म अगले साल पर्दे पर 'M3GAN 2.0' से टकराएगी, जो ब्लमहाउस की 2023 की हॉरर फिल्म 'M3GAN' की अगली कड़ी है। वहीं, 'जुरासिक वर्ल्ड 4' भी ब्रैड पिट की फिल्म के लिए चुनौती पेश करेगी, जो फिल्म की रिलीज के अगले सप्ताहांत में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
'टॉप गन: मेवरिक' के निर्देशक बना रहे फिल्म
इस फॉर्मूला 1 फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की कर रहे हैं। वह 'टॉप गन: मेवरिक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसमें केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, टोबियास मेन्जीस, सारा नाइल्स, किम बोडनिया और सैमसन कायो जैसे कलाकार भी हैं।
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान