महाराष्ट्र, हरियाणा समेत इन राज्यों में भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान भी किया। पार्टी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सांसद बिप्लब कुमार देव को सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने जी किशन रेड्डी को जम्मू और कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने पंजाब की जालंधर पश्चिम (एससी) से शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के रायगंज से मानस कुमार घोष, रानाघाट दक्षिण (एससी) से मनोज कुमार बिस्वास, बागदा (एससी) से बिनय कुमार बिस्वास और मानिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार