बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महज 13 दिन के बाद ही राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है। जेपी नड्डा के इस्तीफे को राज्यसभा चेयरमैन ने स्वीकार भी कर लिया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल यह तय नहीं है कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को राज्यसभा चेयरमैन ने स्वीकार भी कर लिया है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा 13 दिन पहले ही 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। श्री नड्डा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और किस सीट से लड़ेंगे इसका ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल