रिश्तों का खून: ससुराल पक्ष ने युवक को उतारा मौत के घाट
लखनऊ|पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था।
दूसरी शादी का पता चला तो बातचीत करने आए थे
राहुल के मुताबिक कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की। उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा।
देखते ही आरोपियों ने कर दिया हमला
राहुल के अनुसार, कुछ देर के बाद कामिनी के पिता भीमा गौतम, दोनों भाई सुमित व अमित लाठी-डंडा और चाकू लेकर वहां पहुंचे। उन लोगों ने न कोई बातचीत की और न कुछ बोलने का मौका दिया। गाली-गलौज करते हुए राम सागर पर टूट पड़े। आरोपी सुमित ने चाकू से राम सागर की गर्दन, सीने व पेट पर वार किए। सभी ने लात-घूसों से भी बेरहमी से पीट-पीट कर राममागर को अधमरा कर दिया।
राहगीरों की वजह से बची राहुल की जान
राहुल ने बताया कि उन्होंने राम सागर को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी चाकू से हमला किया जिसमें उनके पेट, हाथ व आंख पर मामूली चोटें लगीं। वह शोर मचाते हुए सड़क की तरफ भागे। कुछ बाइक सवार मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। राहुल राहगीरों की मदद से घायल राम सागर को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
आरोपियों से पूछताछ जारी
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर सुमित, अमित और भीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हमले के आरोपी एक किशोर को भी पकड़ा गया है।
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात