बॉर्डर 2' ने बिगाड़ा 'धुरंधर' का खेल, शुक्रवार को लाखों में सिमटी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहे हैं। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेश में भी अपना दम दिखाया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'धुरंधर' में रणवीर ने एक फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
रणवीर से भिड़े सनी देओल
'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन अब इसकी कमाई निराश कर रही है। शुरुआत में इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इसने बवाल काटा। लेकिन अब इसके लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। अब बात करते हैं 'धुरंधर' की तो इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 50 वें दिन खबर लिखने तक 0.55 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 831.05 करोड़ रुपये हो गया है।
हफ्ता 1 207.25 करोड़
हफ्ता 2 253.25 करोड़
हफ्ता 3 172 करोड़
हफ्ता 4 106.5 करोड़
हफ्ता 5 51.25 करोड़
हफ्ता 6 26.35 करोड़
हफ्ता 7 13.9 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई 831.05 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
जंगली सियार का आतंक, घर में घुसते ही सात लोगों पर हमला; गांव में दहशत फैल गई
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, सोनम रघुवंशी को तीन हफ्ते में जेल लौटने का आदेश
Infosys के नतीजों से पहले बाजार सतर्क, शेयर गिरा; कमाई और ग्रोथ पर फोकस
16 रन बनाकर अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, क्रिकेट जगत की नजरें मुकाबले पर
किसानों के बीच पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल
धर्मेंद्र प्रधान विवाद: विपक्ष ने कसा शिकंजा, सरकार बोली- बहस से भागें नहीं
गांगुली नहीं, धोनी नहीं... रवि शास्त्री ने किसे बनाया ऑलटाइम वनडे XI का कप्तान?
ईरान ने दिखाए तेवर, अमेरिका को दी 9/11 जैसी घटना की धमकी