बसपा ने जारी की पहली सूची
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 16 नाम दर्ज किए गए हैं। सूची में शामिल नाम पहले और दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के हैं। सूची की खास बात यह है कि बसपा ने 16 में से 7 मुस्लिम बहुल सीटों पर मुस्लिम चेहरों को ही उतारने की घोषणा की है।
बसपा सुप्रीमों मायावती ने पहली सूची में ही 7 मुस्लिम नेताओं को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस और भाजपा दोंनों की ही मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कहा जा रहा है कि यदि मुस्लिम प्रत्याशियों को एकमुश्त मुसलमान मतदाता का समर्थन मिल जाता है तो यह भाजपा के लिए परेशानी का सबब होगा, जबकि विश्लेषकों का मानना है कि मायावती के मुस्लिम कैंडिडेट कांग्रेस के वोट काटेंगे और कहीं न कहीं भाजपा को ही फायदा होगा। इस प्रकार दोनों ही के लिए यह स्थिति परेशानी खड़ी करने वाली है।
बसपा प्रत्याशियों की जारी सूची में हैं ये नाम -
सहारनपुर- माजिद अली
कैराना- श्रीपाल सिंह
मुजफ्फरनगर- दारा सिंह प्रजापति
बिजनौर- विजेन्द्र सिंह
नगीना (एससी)- सुरेन्द्र पाल सिंह
मुरादाबाद- मोहम्मद इरफान सैफी
रामपुर- जीशान खान
सम्भल- शौलत अली
अमरोहा- मुजाहिद हुसैन
मेरठ- देववृत्त त्यागी
बागपत- प्रवीण बंसल
गौतमबुद्ध नगर- राजेन्द्र सिंह सोलंकी
बुलन्दशहर (एससी)- गिरीश चन्द्र जाटव
आंवला- आबिद अली
पीलीभीत- अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू
शाहजहांपुर (एससी)- डॉ. दोदराम वर्मा
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा