सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहला आरोप पत्र दाखिल किया
पटना | सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 एवं 109 के तहत 13 आरोपी व्यक्तियों यथा नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार एवं आयुष राज के विरुद्ध आज पहला आरोप पत्र दायर किया।
बताते चले कि यह मामला शुरू में शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन, पटना में 5 मई 2024 को दर्ज किया गया था। बाद में 23 जुलाई 2024 को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था।
आरोपियों के विरुद्ध सबूत इकट्ठा करने के लिए सीबीआई ने उन्नत फोरेंसिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकेशन विश्लेषण आदि का उपयोग किया है।
सीबीआई अन्य आरोपियों,संदिग्धों के विरुद्ध अन्य पहलुओं पर आगे की जांच जारी रखे हुए है। कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस न्यायिक हिरासत में हैं। जैसे ही इन आरोपियो, संदिग्धों के विरुद्ध आगे की जांच पूरी हो होगी ,आरोप पत्र दायर किए जाएंगे। सीबीआई ने इस मामले में अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं और 58 स्थानों पर तलाशी ली गई है। इस मामले में दिन प्रतिदिन आधार पर जाँच जारी है। -- अतीश दीपंकर / पटना/ईएमएस •
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
रिहंद क्षेत्र में बड़ा हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर