केंद्र की मोदी सरकार ने कच्चे तेल पर घटाया विंडफॉल टैक्स
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाते हुए इसे 3,250 रुपए प्रति टन कर दिया है। पिछले पखवाड़े यह 5,200 रुपए प्रति टन था। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार टैक्स की नई दर 15 जून से प्रभावी हो गई है। डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन पर विंडफॉल टैक्स को शून्य पर बरकरार रखा है। सरकार हर 15 दिन में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। हाल के महीनों में कई बार कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कम किया गया है। एक जून को इसे 5,700 रुपए प्रति टन से घटाकर 5,200 रुपए प्रति टन किया गया था।
वहीं, 16 मई को केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 8,400 रुपए से घटाकर 5,700 रुपए प्रति टन किया था। इससे पहले एक मई को इसे 9,600 रुपए से घटाकर 8,400 रुपए प्रति टन किया था। कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कम करने का सीधा असर घरेलू स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादक कंपनियों जैसे ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को मिलता है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण कंपनियों को हो रहे अप्रत्याशित लाभ पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है। इस टैक्स की शुरआत जुलाई 2022 से की गई थी।
पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह? पुलिस जांच में जुटी
ग्रामीण घरों तक पानी पहुंचाने की मुहिम, जल जीवन मिशन को फंड की दरकार
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पाकिस्तान से जुड़े रंग और रस्में: झंग बिरादरी की 120 साल पुरानी होली-रामलीला परंपरा
दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार