AMU में चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में शुक्रवार को टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होने पहुंचे थे. यह कार्यक्रम उनके लिए मुस्लिम समुदाय के बीच एक और संदेश देने का मौका था. इस दौरान एएमयू छात्र अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनसे सवाल करने की कोशिश की. इस बीच हालात इतने बिगड़ गए कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई.
छात्र का आरोप और वीडियो से शुरू हुआ बवाल हंगामा तब शुरू हुआ जब यह छात्र अपने फोन में एक वीडियो दिखाते हुए चंद्रशेखर से सवाल करने लगा. उसने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं और उनकी विचारधारा संघी से प्रेरित है. छात्र ने चंद्रशेखर के कथित तौर पर मंदिर बनवाने वाले बयान का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा. वीडियो में वह चंद्रशेखर को घेरने की कोशिश करता दिखा. लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा. आयोजकों और समर्थकों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्र टस से मस नहीं हुआ. इसके बाद चंद्रशेखर के समर्थक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई.
मेरी लड़ाई सत्ता से है
हंगामे के बीच जब चंद्रशेखर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी लड़ाई इन लोगों से नहीं बल्कि सत्ता में बैठे उन लोगों से है जो अन्याय फैला रहे हैं. हवाएं मेरे खिलाफ हैं. लेकिन मैं तब तक लड़ता रहूंगा जब तक मेरे जैसे लाखों लोग यह न मान लें कि देश में संविधान का राज स्थापित हो गया है.' लित-मुस्लिम गठजोड़ की कोशिशें चंद्रशेखर आजाद इन दिनों दलित-मुस्लिम एकता को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. वे लगातार मुस्लिम समुदाय को साधने की कोशिश में जुटे हैं. हाल ही में उनकी सपा नेता आजम खान के परिवार के साथ नजदीकियां भी चर्चा में रही हैं. विश्लेषकों का मानना है कि अगर चंद्रशेखर इस गठजोड़ में सफल रहे तो इसका असर सपा और अखिलेश यादव की राजनीति पर पड़ सकता है.
MLC चुनाव के बीच शिवसेना में उठी एकता की चर्चा, कार्यकर्ताओं की उम्मीदें
भाजपा के पूर्व नेता अन्नामलाई ने राजनीति में नई पार्टी की घोषणा की
चयन समिति को एमएसके प्रसाद की सलाह, सूर्यकुमार को कप्तान बनाए रखें
गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, हैरी ब्रूक की फिफ्टी से इंग्लैंड को सहारा
आवारा कुत्तों को लेकर दो देशों में खींचतान, मेक्सिको-ब्राजील में तनाव
चीन की लगातार 18वें महीने सोने की खरीदारी, पोलैंड भी रेस में आगे; भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में नहीं खरीदा सोना
परीक्षा लीक विवाद: दिग्विजय सिंह ने केंद्र से मांगी पूरी जानकारी, श्वेत पत्र जारी करने की मांग
किम जोंग उन ने सेना और वैज्ञानिकों को दिए तेज काम करने के निर्देश
2007 T20 वर्ल्ड कप पर ललित मोदी का दावा, सीनियर सितारों के फैसले का किया जिक्र
सिलिकॉन वैली में गूंजा भारत का नाम: अमेरिका के हर चौथे अरबों डॉलर के स्टार्टअप का कनेक्शन भारतीय छात्रों और प्रवासियों से