महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी, कई टेंट जले
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार यह आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की अनेक गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू कर लिया गया। इस बीच एलपीजी सिलेंडर फटने की भी खबर है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी होगी, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस आग की चपेट में आस-पास के अन्य टेंट भी आ गए। इस आग के कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है। आग की चपेट में आने के कारण 20 से 25 टेंट जल गए। बताया जा रहा है कि सर्वप्रथम आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इलाके को सील कर आग को काबू करने की भरसक कोशिश की गई। हवा तेज होने के कारण आग फैली लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण महाकुंभ में कई टेंट जल गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से टेंट में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना में फिलहाल किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। आग इतनी भीषण थी कि महाकुंभ मेले क्षेत्र वाले आसमान में काला धुआं छा गया। सोशल मीडिया पर आग भड़कने का वीडिया वायरल हुआ है।
सीएम विजय की आखिरी फिल्म पर सेंध, पुलिस ने छह लोगों को दबोचा
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का फैसला: 5.25% रेपो रेट के साथ ब्याज दरों में ठहराव, होम और कार लोन की ईएमआई में बदलाव नहीं
पवन खेड़ा की तपस्या का फल: कर्नाटक से राज्यसभा का मार्ग
कपूर बहनों का खास बॉन्ड फिर दिखा, 'ब्राउन' की स्क्रीनिंग में करीना ने बढ़ाया हौसला
इनकम टैक्स नियमों में संशोधन: अब सरकारी सिक्योरिटीज से होने वाली कमाई पर विदेशी निवेशकों को नहीं देना होगा टैक्स
शादी की 39वीं सालगिरह पर जैकी श्रॉफ का प्यार भरा पोस्ट, फैंस हुए भावुक
वैश्विक तनाव और मजबूत डॉलर के बीच एमपीसी का न्यूट्रल रुख: सतर्क रुख से शेयर बाजार की रौनक पड़ी फीकी, रेंज-बाउंड रहा कारोबार
अब विलेन नहीं तो ग्रे ही सही! ऋतिक रोशन की नई अभिनय ख्वाहिश
विदेशी सब्सिडियरी के आंकड़ों में उलझी राजेश एक्सपोर्ट्स: सेबी के गंभीर आरोपों के बीच एलआईसी की हिस्सेदारी पर मंडराया खतरा
रामलिंगा रेड्डी का बड़ा फैसला, मंत्री पद से दिया इस्तीफा