छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 31 हजार 813 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 18 हजार 578 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।
हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम भी आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 40 हजार 256 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 38 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 3 हजार 682 विद्यार्थी आरटीडी योजना अंतर्गत शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 40 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 34 हजार 961 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 24 हजार 823 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत रहा।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल पर देख सकते हैं।
संसद में सियासी टकराव तेज, राज्यसभा की कार्यवाही रुकी और लोकसभा में हंगामा
पथराव मुद्दे पर बिहार विधानसभा में बवाल, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक
'जन नायकन' में विजय की फीस सबसे ज्यादा, जानिए किस स्टार ने कितने करोड़ किए चार्ज
जंगली सियार का आतंक, घर में घुसते ही सात लोगों पर हमला; गांव में दहशत फैल गई
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, सोनम रघुवंशी को तीन हफ्ते में जेल लौटने का आदेश
Infosys के नतीजों से पहले बाजार सतर्क, शेयर गिरा; कमाई और ग्रोथ पर फोकस
16 रन बनाकर अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, क्रिकेट जगत की नजरें मुकाबले पर
किसानों के बीच पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल