भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीधी जिले की नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष और पार्षद  शंकर प्रताप गुप्ता,  मार्तंड चतुर्वेदी,  हितेष और  रजनीश के साथ स्मार्ट उद्यान भोपाल में पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने भोपाल की संस्था सर्विंग ह्यूमेनिटी के पदाधिकारियों के साथ भी पौधे रोपे। संस्था के  सैयद फैज, डॉ. रूबीना, डॉ. सुनाली आदि ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री  चौहान ने बालिका हितांशी के जन्म-दिवस पर  संदीप  और उनके परिजन के साथ पौधे लगाए। आज अशोक और हरसिंगार के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री  चौहान को 12 वर्षीय बालक  मेहुल कुमार खरे ने मुख्यमंत्री की स्व-निर्मित तस्वीर भेंट की।