इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कंपनियां दे रही शानदार छूट
नई दिल्ली । कई प्रमुख कार निर्माता कंपनियां चालू महीने में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शानदार छूट दे रही हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और एमजी मोटर्स जैसे बड़े ब्रांड्स ग्राहकों को डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के जरिए आकर्षित कर रहे हैं।
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भारी छूट दे रहा है। टाटा टियागो ईवी और टिगोर ईवी पर 1.15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा एमवाय-23 (मॉडल ईयर 2023) के स्टॉक पर 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। टाटा पंच ईवी के बेस वेरिएंट पर 25 हजार रुपये और टॉप वेरिएंट पर 70 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, टाटा नेक्सन ईवी के एमवाय2023 प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर 3 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 पर 3.10 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रहा है।
दोनों बैटरी पैक वेरिएंट्स पर यह डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं, एमजी मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी बेहतरीन ऑफर दे रहा है। एमजी कामेट ईवी पर 75 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि एमजी झेडएस ईवी पर 1.5 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। बता दें कि दिसंबर का महीना कंपनियों के लिए पुराने स्टॉक को क्लियर करने का समय होता है, जिससे ग्राहकों को बड़े लाभ मिलते हैं।
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव