भाजपा और कांग्रेस में लगी उपलब्धियों का श्रेय लेने की होड़
नई दिल्ली । देश में इन दिनों भाजपा व कांग्रेस में उपलब्धियों पर श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। जहां बुधवार को लोक सभा में महिला आरक्षण से जुड़े बिल- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक होड़ लगी रही वहीं गुरुवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्धियों का श्रेय लेने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता लोक सभा में एक दूसरे से होड़ करते नजर आएंगे। दरअसल, आज लोक सभा में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा होनी है। बुधवार को लोकसभा द्वारा लोकसभा एवं देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 (128 वां संविधान संशोधन) को पारित किए जाने की घोषणा हुई। यह घोषणा करने के बाद लोक सभा स्पीकर ने उसी समय सदन में यह जानकारी दे दी थी कि गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोक सभा में चर्चा होगी। जहिर सी बात है कि पहले सही की दोनों दल उपलब्धियों पर अपने अपने दावे करते रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा फायदा, छात्रवृत्ति के लिए अतिरिक्त बजट