RBI को लोकपाल स्कीम के तहत मिलने वाली शिकायतें बढ़ीं
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोकपाल योजनाओं के तहत आने वाली शिकायतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में आरबीआई को लोकपाल योजनाओं के तहत दर्ज शिकायतों की संख्या 68 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7.03 लाख हो गई।यह शिकायतें मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग, लोन, एटीएम/डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेंशन पेमेंट, बैंकिंग समेत अन्य मामलों से संबंधित थीं।लोकपाल योजना 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लोकपाल योजना (RBI-IOS) शुरू की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के तहत पहली स्टैंड-अलोन रिपोर्ट है जो आरबीआई लोकपाल (ORBIO), केंद्रीकृत रसीद और 22 कार्यालयों की गतिविधियों को स्पष्ट करती है।
आरबी-आईओएस, 2021 के तहत, शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्ष 2022-23 में ओआरबीआईओ और सीआरपीसी में कुल 7,03,544 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह गहन जन जागरूकता के कारण 68.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं।बैंकों के खिलाफ शिकायतों का सबसे बड़ा हिस्सा (1,96,635 शिकायतें) है, जो ओआरबीआईओ को प्राप्त शिकायतों का 83.78 प्रतिशत है। ओआरबीआईओ द्वारा 2,34,690 शिकायतों का निपटान किया गया और सीआरपीसी में 4,68,854 शिकायतों का निपटारा किया गया।आरबीआई ने कहा कि ओआरबीआईओ में निपटाई गई शिकायतों का 2022-23 के दौरान 33 दिनों का औसत टर्न अराउंड टाइम (TAT) है, जो 2021-22 के दौरान 44 दिनों से काफी बेहतर हुआ है।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला