रक्षा सचिव ने उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक सुविधा केंद्रों का दौरा किया
नई दिल्ली । रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने 28-29 मार्च 2024 को उत्तर पश्चिम क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक सुविधा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने 28 मार्च 2024 को ओखा में होवरक्राफ्ट रखरखाव इकाई (एचएमयू) के लिए बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया। गायत्री अरमने ने 29 मार्च 2024 को इनज़ विलेज वेरावल में कोस्ट गार्ड ओटीएम और विवाहित आवास का उद्घाटन किया था। रक्षा सचिव को ओखा में आगामी 200 मीटर आईसीजी जेटी निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने अपने जिम्मेदारी के क्षेत्र में राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा करने में आईसीजी द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।
गुजरात के तट, कच्छ की खाड़ी, अधिकार क्षेत्र में आने वाले 50 द्वीपों के उथले पानी और आर्द्रभूमि की निगरानी के लिए ओखा और जखाऊ में होवरक्राफ्ट तैनात किए हैं। एचएमयू के लिए फील्ड सुविधा इन होवरक्राफ्ट को समय पर तकनीकी सहायता, रखरखाव और मरम्मत को सक्षम करेगी जो बदले में अधिकतम परिचालन उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और उन्हें किसी भी परिचालन आवश्यकता को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार स्थिति में रखेगी। एचएमयू सुविधाओं में तकनीकी सहायता के लिए एसीवी पार्किंग, कार्यालय भवन, कार्यशाला और रखरखाव क्षेत्र शामिल हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे