धोनी ने सिराज को सिखाई बड़ी बात, सिर्फ एक लाइन में दिया अहम मेसेज
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सफर फर्श से अर्श तक पहुंचने की एक प्रेरणादायक कहानी है। हैदराबाद की गलियों से निकलकर, एक ऑटो रिक्शा चालक के बेटे, सिराज ने ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी जैसी हर चुनौती का सामना किया। आज वह जसप्रीत बुमराह के बाद भारत के दूसरे सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माने जाते हैं और उनकी सफलता में एमएस धोनी की एक सीधी-सी सलाह का बड़ा हाथ है।
ऑटो चलाओ से बेहतरीन गेंदबाज, ट्रोलिंग को तारीफों में बदला
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए एक खराब सीजन के दौरान, सिराज को सोशल मीडिया पर फैंस की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे फैंस का रुख पल भर में बदल जाता था। एक दिन उन्हें बेहतरीन गेंदबाज कहा जाता था, तो अगले ही दिन खराब प्रदर्शन पर कहा जाता था, 'जा के अपने बाप के साथ ऑटो चलाओ।' इन अपमानजनक बातों ने सिराज को बुरी तरह प्रभावित किया था।
इस बुरे दौर में एमएस धोनी की सलाह सिराज के लिए मानसिक मजबूती का आधार बनी। धोनी ने सिराज से साफ कहा था कि 'किसी की बातों में नहीं आना। जब तू अच्छा करेगा, तो पूरी दुनिया तेरे साथ रहेगी और जब खराब करेगा, यही दुनिया तुझे गाली देगी।' धोनी की यह सलाह सिराज के दिल में उतर गई। उन्होंने बाहरी प्रशंसा या आलोचना पर ध्यान देना बंद कर दिया और सिर्फ अपने खेल, टीम के साथी और परिवार के विचारों पर ही ध्यान दिया।
गरीबी और संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर
सिराज का इंटरनेशनल सफर गरीबी और संघर्ष से भरा था। उन्होंने कभी भारत के लिए खेलने का सपना नहीं देखा था, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। वह टेनिस बॉल क्रिकेट से जो भी कमाते थे, वह अपने माता-पिता को दे देते थे। उनकी प्रतिभा को पहली बार तब पहचान मिली जब उनकी मुलाकात चारमीनार क्रिकेट क्लब के मालिक से हुई, जिन्होंने उनकी आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्हें मुफ्त में ट्रेनिंग और स्पाइक्स वाले जूते दिए।
इसके बाद रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले नेट बॉलिंग करते समय तत्कालीन भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण की नजर उन पर पड़ी। अरुण ने हैदराबाद के कोच बनने के बाद सिराज को ढूंढा और टीम में शामिल कराया। उसी साल सिराज रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। सिराज आज के दिन भारत के लिए हर उस मैच में अच्छा करते हैं जब-जब टीम को उनकी जरूरत होती है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"Safe Click 2.0" अभियान के तहत थाना खिलचीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *चोरी के मोबाइलों को नया बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, ₹6.75 लाख मूल्य के 45 मोबाइल फोन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार* कुलदीप सिंगी बाबा
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
ऑपरेशन चक्षु - 360 अभियान को मिली नई मजबूती* *राजस्थान एवं गुना सीमा से लगे ग्राम किला अमरगढ़ में 16 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित* *सरपंच को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित* कुलदीप सिंगी बाबा
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ* *150 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण* कुलदीप सिंगी बाबा