‘डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी है जरूरी’: भूमि पेडनेकर की फिटनेस टिप्स
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'दलदल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में भूमि ने अपने फिल्मी सफर को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में भी कई बाते बताईं।
फिल्मी करियर को लेकर कही यह बात
हाल ही में दिल्ली में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भूमि पेडनेकर ने भी शिरकत की। इस दौरान भूमि ने कहा कि उन्हें हमेशा सही बने रहने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बस अपने हुनर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'किसी का भी महत्व बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी असली प्रतिभा को पहचानें और लगातार अभ्यास करते रहें।'
भूमि ने वेट लॉस जर्नी के बारे में की बात
भूमि अपने वजन के उतार-चढ़ाव को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से उनका वजन कभी बढ़ता था तो कभी घटता था। अब थोड़ा वजन कम हो गया है। उन्होंने कहा, 'उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में वजन बढ़ने-घटने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अब मैं स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देती हूं, न कि सिर्फ दिखावे को।'
भूमि का करियर
2025 में भूमि ने फिल्म ‘मेरे पति की बीवी’ में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भी अभिनय किया। अब 2026 में उन्होंने अमेजन प्राइम की फिल्म ‘दलदल’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। फैंस भूमि की सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शेयर बाजार से जुड़ा बड़ा मामला, सेबी ने 7 लोगों पर की कार्रवाई
जहरखुरानी मामले का पर्दाफाश, मिर्जापुर से आरोपी गिरफ्तार
मॉनसून की जल्द एंट्री के संकेत! केरल में लगातार भारी बारिश
CM पद पर सस्पेंस के बीच सिद्धारमैया का बयान, दिल्ली रवाना होने से पहले क्या बोले?
जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल* *गंगा दशमी पर साइकिल, पदयात्रा और ई-वाहनों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* कुलदीप सिंगी बाबा
भीषण गर्मी के बीच उमंग सिंघार ने की आपात व्यवस्था की मांग
*जल गंगा संवर्धन अभियान में राजगढ़ जिला प्रशासन की अनूठी पहल* *गंगा दशमी पर साइकिल, पदयात्रा और ई-वाहनों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* कुलदीप सिंगी बाबा
KKR को हराकर दिल्ली ने सीजन का किया दमदार अंत, प्लेऑफ की तस्वीर साफ
IPL 2026: 14 क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी निकली गलत, प्लेऑफ की तस्वीर ने चौंकाया