लखनऊ से डीआरडीओ का हेलिकॉप्टर गायब, नहीं मिल रहा सुराग
लखनऊ। लखनऊ से एक डीआरडीओ को हेलीकॉप्टर गायब हो गया था जिससे हड़कंप मचा गया है। वृंदावन में 10 फरवरी 2020 को डिफेंस एक्सपो आयोजित हुआ था। इसमें डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में बना एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक को डिस्प्ले के लिए रखा गया था। यह हेलिकॉप्टर चोरी हो गया है या कहां गया? इसका जवाब जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं हैं।
नगर निगम को सौंपी थी जिम्मेदारी, जवाब देने से बच रहे अधिकारी
गौरतलब है कि साल 2020 में डिफेंस एक्सपो के दौरान डीआरडीओ ने स्क्रैप से बना चिनूक हेलिकॉप्टर का मॉडल एंट्री गेट के पास डिस्प्ले के लिए रखा था। डिफेंस एक्सपो में दर्शकों ने हेलिकॉप्टर के इस मॉडल के साथ सेल्फियां भी ली थीं। एक्सपो खत्म होने के बाद हेलिकॉप्टर लोहे के मजबूत प्लैटफॉर्म पर यहां खड़ा रहा। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी।इस हेलिकॉप्टर के गायब होने की लिखित शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई, जिसके बाद मामला सामने आया लेकिन अभी तक इस मामले में जांच कर पता नहीं पाया कि आखिर हेलिकॉप्टर गया कहां। इस मामले पर अब नगर निगम ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है।
फरवरी 2023 में आयोजित जी-20 समिट के कार्यक्रम से पहले नगर निगम ने हेलिकॉप्टर का पिलर कमजोर होने और इलाके में वीआईपी मूवमेंट का हवाला देते हुए इस हेलिकॉप्टर को हटा लिया था। इसके बाद हेलिकॉप्टर का क्या हुआ और कहां गया इसका किसी को पता नहीं है। शिकायत के बाद कल्याण बनर्जी ने लखनऊ नगर निगम के अफसरों से पूछा हेलिकॉप्टर कहां गया? उस वक्त नगर निगम जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश झा ने लिखित जवाब दिया था कि हेलिकॉप्टर गोमती नगर स्थित निगम के रबिश एंड रिमूवेबल कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया है। जब कार्यशाला के चीफ मनोज प्रभात से गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी हेलिकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया। न ही इसकी कोई एंट्री है। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर हेलिकॉप्टर कहां गया।
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज के योगदान को याद कर भावुक हुईं रेखा गुप्ता, कहा – उनका स्थान मेरे जीवन में हमेशा खास रहेगा
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम