ब्राउन ब्रेड खाएं या व्हाइट, दोनों में से क्या है ज्यादा हेल्दी?
फाइबर : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
फाइबर के मामले में ब्राउन ब्रेड आगे है, क्योंकि इसकी 100 ग्राम मात्रा में 4.7 ग्राम फाइबर मौजूद होता है, वहीं दूसरी तरफ 100 ग्राम व्हाइट ब्रेड में यह 2.7 ग्राम यानी ब्राउन ब्रेड की तुलना में आधा होता है। बता दें, फाइबर रिच फूड्स शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं और आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखकर ओवरईटिंग से भी बचाते हैं। ऐसे में वेट लॉस करने वाले लोग हों या डायबिटीज के रोगी, दोनों के लिए ही ब्राउन ब्रेड ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।
शुगर : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि व्हाइट ब्रेड के मुकाबले ब्राउन ब्रेड में करीब 1.6 गुना ज्यादा चीनी पाई जाती है। बता दें, यह ब्रेड को ब्राउन करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कैरेमल के कारण होता है। साथ ही, कई कंपनियां इसे भूरा दिखाने के लिए इसमें रंग भी मिला देती हैं, ऐसे में पैकेट पर दी गई इंग्रेडिएंट्स लिस्ट पर गौर करना भी न भूलें।
प्रोटीन : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
प्रोटीन की बात करें, तो 100 ग्राम ब्राउन ब्रेड में यह 13 ग्राम होता है, तो वहीं दूसरी तरफ 100 ग्राम व्हाइट ब्रेड में इसकी मात्रा 9 ग्राम होती है। ऐसे में ब्राउन ब्रेड ज्यादा पौष्टिक है।
कैलोरी : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
कैलोरी के लिहाज से देखें, तो व्हाइट ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में इसकी मात्रा 75 होती है। ऐसे में दोनों के ही सेवन से तेजी से वजन बढ़ सकता है और अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो इसे नुकसान पहुंच सकता है।
फैट : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
100 ग्राम ब्राउन ब्रेड में 4.3 ग्राम फैट होता है, वहीं इसके विपरीत व्हाइट ब्रेड में यह 3.2 ग्राम पाया जाता है। यानी यह साफ है कि ब्राउन ब्रेड में सैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा व्हाइट ब्रेड से ज्यादा होती है। ऐसे में अगर कम मात्रा में सेवन करें, तो ही यह सेहतमंद है।
आयरन : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
इस प्वाइंट पर भी ब्राउन ब्रेड ही आगे रहती है, इसके 100 ग्राम में 4.1 मिलीग्राम आयरन होता है, जबकि 100 ग्राम व्हाइट ब्रेड में यह 3.6 मिलीग्राम पाया जाता है। हालांकि, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर भले ही ब्राउन ब्रेड के सेवन से कोई खास फायदा नहीं मिले, लेकिन थकान, शरीर में ऐंठन आदि होने पर व्हाइट की तुलना में ब्राउन ब्रेड को डाइट में शामिल करना ज्यादा अच्छा रहेगा।
कैल्शियम : ब्राउन ब्रेड vs व्हाइट ब्रेड
ब्राउन ब्रेड में कैल्शियम की मात्रा 165 मिलीग्राम होती है, तो वहीं व्हाइट ब्रेड 260 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिए एक जरूरी खनिज है। यह हड्डियों और दांतों के विकास के साथ-साथ शरीर को कई बुनियादी कामों में बड़ी भूमिका निभाता है।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द