एडमिल्सन ने बताया बेहतर फुटबॉलर बनने का तरीका
जोस एडमिल्सन ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बेहतर बनने के लिए ट्रेनर की सलाह पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिये। एडमिल्सन रियाल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना की ओर से भी खेले हैं। एडमिल्सन के अनुसार फुटबॉल प्रबंधन को ये भी देखना चाहिये की खिलाड़ी क्या चाहते हैं। एडमिल्सन अभी पूर्व खिलाड़ियों के एक टूर्नामेंट के लिए भारत आये हुए हैं। एडमिल्सन ने कहा, ‘‘एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी बनने की तकनीक हासिल करने से पहले कई तरह की चीजों को सीखना होता है। इसलिए खिलाड़ियों को ट्रेनर की शिक्षा पर ध्यान देना होगा और देखना होगा कि वे क्या चाहते हैं।’’ ब्राजील की 2002 विश्व कप विजेता फुटबॉल टीम के सदस्य रहे इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘एक अच्छा खिलाड़ी बनाने से पहले उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना होगा। और यह बहुत अहम है। कई जगहों पर बच्चे खिलाड़ी बनने का सपना देखते हैं पर उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनका समाधान करना होगा। ’’ पेपे अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी की तुलना में पुर्तगाल टीम के उनके साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अच्छा डिफेंडर मानते हैं। इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लेना होगा क्योंकि मैं उनके साथ ट्रेनिंग करता हूं। मुझे पता है कि उनके खिलाफ कितना कठिन है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिस्टियानो एक ऐसे फुटबॉलर रहे हैं जिन्होंने संघर्ष किया है और रियाल मैड्रिड को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड, युवेंटस, पुर्तगाली राष्ट्रीय टीम को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने हमेशा बहुत सारे मैच जीते हैं। मुझे पता है कि उनके साथ ट्रेनिंग करना कैसा होता है। उन्होंने बहुत मेहनत की है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे