स्पेसएक्स की आठ पूर्व कर्मचारियों ने एलन मस्क पर किया मुकदमा
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कंपनी की आठ पूर्व कर्मचारियों ने स्पेसएक्स और इसके सीईओ एलन मस्क के विरुद्ध यौन उत्पीड़न और शत्रुतापूर्ण व्यवहार को लेकर आवाज उठाने पर नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।कंपनी से निकाली गईं कर्मचारियों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट कोर्ट में 2022 में खुले पत्र में कंपनी के इंट्रानेट पर साझा की शिकायतों का पूरा विवरण दिया है।कर्मचारियों ने ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के अगले ही दिन चार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। अन्य कर्मचारियों को बाद में आंतरिक जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस साल जनवरी में संघीय राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड ने भी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र में मस्क के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सार्वजनिक व्यवहार को लेकर भी प्रबंधन से चिंता जताई गई।पत्र में कहा, मस्क ने अपने ऊपर लगे कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को हल्के में लिया। हालांकि, मस्क ने इन आरोपों से इनकार किया है।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द