बुजुर्ग और महिलाओं को यात्रा के समय मिलता है फायदा, जान लें आप
रेलवे की ओर से यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे उनको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बुजुर्ग यात्रियों और महिलाओं को भी रेलवे की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस संबंध में कई नियम बने हुए हैं।
जानकारी के अभाव में बुजुर्ग और महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। आपको बता दें कि बुजुर्ग यात्री ट्रेन में अपने लिए नीचे की सीट (लोअर बर्थ) आसानी से बुक सकते हैं। आपको बता दें कि Reservation Choice Book only if lower berth is allotted के अनुसार, टिकट बुक करने पर बुजुर्ग को लोअर बर्थ मिल जाती है।'
हालांकि, रेलवे के नियम के अनुसार, बुकिंग करने वाले को सीट का अलॉटमेंट ट्रेन में सीट होने पर ही मिलेगा। रेलवे की ओर से ये सीट पहले आओ और पहले पाओ के नियम पर यात्रियों को दी जाती है। वहीं 45 साल और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिला को भी ट्रेन में नीचे की सीट प्रदान की जाती है।
भारत की लघु काशी कोटा: उम्मीदों की प्रयोगशाला, भरोसे की पहचान* ..... _परिणाम, संवेदनशीलता और संतुलित माहौल के साथ उभरता शिक्षा–संस्कार कोटा कोचिंग मॉडल_ ✍️ डॉ. नयन प्रकाश गांधी (अंतरराष्ट्रीय एनएलपी , लाइफ–करियर कोच),
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी