एलन मस्क : बच्चों के लिए खतरनाक है सोशल मीडिया
अरबपति और दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक है। सोशल मीडिया से बच्चों को दूर रखना जरूरी है। लंबे समय तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बच्चों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे सीमित करने की जरूरत है।एक कॉन्फ्रेंस में एलन मस्क ने बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बातें की। उन्होंने कहा, 'मैं सभी पैरेंट्स से आग्रह करता हूं कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें। बच्चे AI एल्गोरिदम के प्रति संवेदनशील होते हैं, जो डोपामाइन के स्तर को अधिकतम करके यूजर्स जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।'एलन मस्क ने इस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। एलन मस्क ने तर्क दिया है कि सोशल मीडिया कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्रकृति युवा दिमागों के लिए हानिकारक परिणामों का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि डोपामाइन हिट उत्पन्न करने के लिए एआई सिस्टम के बीच भयंकर प्रतिस्पर्धा के कारण अत्यधिक सोशल मीडिया बच्चों के लिए हानिकारक है।
लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ