जबलपुर जिला अदालत के बाहर धमाके से मची भारी अफरा-तफरी
जबपुर। से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आज शाम यानी 16 मार्च की शाम जबलपुर जिला अदालत के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. इस धमाके बाद वहां मौजूद वकीलों और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए. सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बम के अवशेष और माचिस हुई बरामद हुई
हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं. पुलिस को मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई हैं. जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 से 5:15 बजे के बीच कोर्ट का अंतिम काम चल रहा था. इसी दौरान सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज धमाका हुआ।
अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक
जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद वकील इसे गंभीर घटना मानते हुए बाहर निकलने लगे. पुलिस की शुरूआती जानकारी के सामने आया है कि धमाका पाइप बम से किया गया हैं. घटना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध जताते हुए इसे अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया हैं।
राशिफल 22 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
इंद्रावती पार कर पहुँची स्वास्थ्य टीम 642 ग्रामीणों का स्वास्थ्य किया परीक्षण’
श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में सहभागी बनें विद्यार्थी : मंत्री परमार
स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने किया सुकमा जिले का दौरा