फरदीन खान का मस्तीभरा अंदाज़, किड्स संग वायरल हुआ वीडियो
मुंबई: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की फिल्म ‘नो एंट्री’ को बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म माना जाता है। इस फिल्म का एक-एक सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज के 20 साल भी पूरे किए थे। अब अभिनेता फरदीन खान ने अपने बच्चों के साथ फिल्म के एक गीत से जुड़े एक दृश्य को रीक्रिएट किया है।
फरदीन ने शेयर किया वीडियो
फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फरदीन ने फिल्म ‘नो एंट्री’ के गीत ‘कहां हो तुम’ के एक सीन को रीक्रिएट किया है। ‘कहां हो तुम’ के गाने के एक सीन, जिसमें फरदीन खान और अनिल कपूर एक हाथ आगे बढ़ाकर आगे की ओर दौड़ते हैं। फरदीन ने अब इसी सीन को अपने बच्चों डायनी और अजारियस के साथ 20 साल बाद फिर रीक्रिएट किया है। इसके साथ फरदीन ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे लगा कि अब जरूरी बात बताने का समय आ गया है, 'कहा हो तुम' का हुक स्टेप। कुछ परंपराएं बस इंतजार नहीं कर सकतीं।’
2005 में रिलीज हुई थी फिल्म
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘नो एंट्री’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फरदीन खान और अनिल कपूर के अलावा सलमान खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म के सीक्वल की चल रही तैयारी
‘नो एंट्री’ की रिलीज के 20 साल बाद अब मेकर्स फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अभी भी माथापच्ची चल रही है। फिलहाल फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के मुख्य भूमिकाओं में नजर आने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे फरदीन खान
फरदीन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। अब उनकी पाइपलाइन में 'राजा शिवाजी' है, जिसे रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होनी है। इसके अलावा फरदीन कन्नड़ भाषा की एक एक्शन फिल्म 'डेविल' पर भी काम कर रहे हैं।
भारी बारिश से बेहाल गुवाहाटी, प्रशासन अलर्ट पर और लोग परेशान
करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF खाते में जमा हुआ ब्याज का अमाउंट
कच्चे तेल की राजनीति या कूटनीतिक टकराव? ईरान-सऊदी तनाव पर नया दावा
पेपर लीक रोकने में नाकामी पर SC का सवाल, केंद्र से मांगा ठोस रोडमैप
टीम इंडिया दूसरे टी20 में उतरेगी जीत की तलाश में, जानें कब शुरू होगा मैच
चीन-पाकिस्तान दोस्ती फिर आई काम, आर्थिक संकट में मिला बड़ा सहारा
मोबाइल के बढ़ते असर पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, संयुक्त परिवार की भूमिका बताई जरूरी
डरावना मगरमच्छ नहीं, गांव का साथी था गंगाराम; भावुक कर देगी इसकी कहानी
शिक्षकों की बर्खास्तगी, हॉस्टल भोजन पर सवाल और छात्रों का हंगामा, कैंपस में बढ़ा तनाव
ATM ठगी का नया तरीका, कार्ड बदलकर खाते से निकाली गई हजारों की रकम