रूस के पैसों से ही यूक्रेन की आर्थिक मदद करेंगे जी7 देश
जी7 देश यूक्रेन को 50 अरब डॉलर की आर्थिक मदद देने के लिए सहमत हो गए हैं। खास बात ये है कि ये 50 अरब डॉलर की रकम रूस की जब्त संपत्ति में से ही दिए जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे जो बाइडन। अधिकारियों ने बताया कि जी 7 सम्मेलन से पहले हमारे बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने पर फोकस रहेगा। जी 7 देश रूस की जब्त संपत्ति 325 अरब डॉलर के ब्याज से मिले पैसों से ही यूक्रेन की मदद करने पर विचार कर रहे हैं। रूस के 325 अरब डॉलर रूसी सेंट्रल बैंक के हैं, जिन्हें जी 7 देशों द्वारा जब्त किया गया है। इस रकम में से कीव को 50 अरब डॉलर का लोन दिया जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जा रहे हैं। इटली के पुगलिया में जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने के बीच मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी कारण से रूस का पैसा जारी करना पड़ता है तो सभी सदस्य देश यूक्रेन की साझा मदद करने पर विचार करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली जा रहे हैं। इटली के पुगलिया में जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने के बीच मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी कारण से रूस का पैसा जारी करना पड़ता है तो सभी सदस्य देश यूक्रेन की साझा मदद करने पर विचार करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ही इटली के लिए रवाना हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइडन यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस समझौते से यह साफ हो जाएगा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अमेरिका भविष्य में भी यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा। जी 7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी मुलाकात हो सकती है।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द