हरिनी अमरसूर्या बनी श्रीलंका की प्रधानमंत्री
कोलंबो । श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया है। हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति अनुरा ने प्रधानमंत्री अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विजिथा हेर्थ और लक्ष्मण निपुनाराच्ची ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रीलंका के मंत्रिमंडल में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कुल 4 सदस्य है। ये श्रीलंका के इतिहास का सबसे छोटा मंत्रिमंडल है।
हरिनी श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ बंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। हरिनी अमरसूर्या 2020 में पहली बार सांसद बनी थीं।
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उलटफेर: कुछ शहरों में गिरे भाव तो कहीं बढ़ी कीमतें, देखें आज की ताज़ा लिस्ट
सोना हुआ महंगा तो चांदी में आई भारी गिरावट! खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के नए दाम
अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हुआ*
श्री गीता मानस प्रचार समिति के तत्वावधान मैं प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 21 फरवरी शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से फाग महोत्सव समिति प्रांगण में मनाया गया