देवरिया जेल में बिगड़ी सेहत, डॉक्टरों ने किया इलाज
लखनऊ|धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बन्द पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत एक बार फिर बुधवार की सुबह बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें देवरिया मेडिकल कालेज में दिखाया गया। इलाज के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने भर्ती होने से मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज कर वापस भेज दिया।लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खण्ड निवासी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर देवरिया जेल भेजा था। मामले में 19 जनवरी को उन्हें जमानत मिली थी। लेकिन लखनऊ में दर्ज एक अन्य मामले में वारंट बी तामील कराया गया है। जिसके कारण उनकी अभी जेल से रिहाई नहीं हो सकी है। बुधवार को पेट में दिक्कत होने की उनके द्वारा शिकायत करने पर जेल के चिकित्सक ने जांच की। स्थिति थोड़ी गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में दिखाया जहां से उन्हे सर्जरी विभाग में भेज दिया गया।
यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची सत्यापन ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर जा रहे बीएलओ
पूर्व आईपीएस ने भर्ती होने से किया मना
सर्जरी विभाग में तैनात चिकित्सक ने उनका इलाज किया और भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन पूर्व आईपीएस ने भर्ती होने से मना कर दिया। जिसके बाद जेल प्रशासन उन्हें वापस लेकर चला गया।
3 हफ्ते पहले हुई थी हालत खराब
बता दें कि लगभग 3 हफ्ते पहले भी अमिताभ ठाकुर की तबियत खराब हुई थी। उन्हें सीने में दर्द और भारीपन की शिकायत के बाद एसजीपीजीआईएमएस के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभाग के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रूपाली खन्ना की देखरेख में उनका इलाज चला।इसके बाद उनकी हालत में कोई खास सुधार न होने पर उन्हें आगे की जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, वहां भी उनकी सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें विशेष हृदय रोग उपचार के लिए पीजीआई, लखनऊ रेफर किया। लखनऊ में उनका इलाज करवाकर उन्हें वापस देवरिया जेल भेजा गया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा