बरेली में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बच्चों को मिली छुट्टी
बरेली : बरेली में तीन दिन से लगातार हो रही बरसात अभी रुकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही बरसात ने निजात मिलने के आसार हैं। मंगलवार को लगातार सात घंटे तक बारिश होती रही। जिले में 68 एमएम बरसात दर्ज की गई है। रात में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार सुबह फिर से रिमझिम शुरू हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय बरेली समेत आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोप सक्रिय है। इस वजह से लगातार जिले में बरसात हो रही है। विभाग के अनुसार दो दिन के लिए ऑरेज अलर्ट व उसके बाद यलो अलर्ट रहेगा। जिसमें लोगों को तेज बरसात का सामना करना पड़ेगा। बरसात की वजह से पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह व रात के मौसम में ही ठंडक लोग महसूस कर रहे है। मंगलवार को अधिकमत तापमान 27.3 व न्यूनतम 24.1 दर्ज किया गया। रविवार से जिले में 164.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
मौसम विभाग की ओर से जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीएम ने बुधवार को भी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह अवकाश यूपी बोर्ड (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा), सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बारिश से दो जर्जर मकान गिरे
मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार को सुभाषनगर व जकाती मोहल्ले में दो जर्जर मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। मलबा सड़क पर आने की वजह से आवागमन बाधित हो गया। धराशायी हुए मकानों के कुछ हिस्से अब भी बचे हैं, इनके भी कभी भी गिरने का अंदेशा है।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
’सफलता की कहानी’’* *मानपुरा देव की 'लखपति दीदियां' बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन कर हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय, भोपाल की थोक मंडियों तक पहुंच रही गांव की ताजी सब्जियां* कुलदीप सिंगी बाबा