हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज ने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग की सगाई
हॉलीवुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वहां पर अपने ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ तस्वीर शेयर कर उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में सिंगर ने एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि सेलेना और बेनी ने सगाई कर ली है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद एक्ट्रेस ने बेनी के साथ एक पोस्ट में कई अन्य रोमांटिक फोटोज भी शेयर की हैं।
सेलेना गोमेज ने की सगाई?
सेलेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उनके साथ सिंगर के ब्वॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फोटो में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस फोटो में जिस चीज ने फैंस का ध्यान खींचा है वो है सेलेना की रिंग फिंगर, जिसे उन्होंने दिल वाले इमोजी से छुपा दिया है।
यह फोटो देखने के बाद फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सेलेना गोमेज ने जानबूझकर यह घोषणा न करने का प्रयास करते हुए घोषणा की कि उन्होंने सगाई कर ली है। वहीं, कई दूसरे यूजर ने भी यही रिएक्शन दिया है कि सिंगर ने इंगेजमेंट कर ली है।
बता दें कि इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेनी के साथ कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें वह रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह पोस्ट भी काफी पसंद आ रहा है। सिंगर ने कुछ दिनों पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था और उस दौरान वह बी नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी थीं।
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान