Bigg Boss OTT 3 से पायल के बाहर होने पर आया पति अरमान का रिएक्शन
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शुरुआत हुए पूरे एक हफ्ते हो चुके हैं। इस एक हफ्ते में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला। रविवार की रात पायल मलिक को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा। बिग बॉस के सभी प्रतिभागी पहले दिन से ही इस शो में अपने पैर जमाने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिख रहे हैं। पायल मलिक के घर से बाहर होने के बाद उनके पति अरमान के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया है। अरमान ने पायल के घर से निकलने पर कुछ ऐसा कहा, जिसने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
अरमान मलिक ने जिस दिन अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका के साथ शो में एंट्री की उसी दिन से ये तीनों सुर्खियों में बने हैं। कई कलाकारों ने जहां बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर इनकी आलोचना की वहीं, कई लोग इनके समर्थन में भी रहे। इन तीनों का एक ही छत के नीचे रहना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर होने वाली दूसरी प्रतिभागी पायल मलिक हैं। कल रात उनका निष्कासन हुआ। पायल का घर से जाना बाकी प्रतिभागियों के लिए बेहद चौंकाने वाला था। वहीं, पायल के पति अरमान ने अपनी दूसरी पत्नी से पायल के घर से बाहर जाने पर कुछ ऐसा कह दिया कि उनके प्रशंसक भी हैरान रह गए।
दरअसल, पायल के घर से बेदखल होने के बाद कृतिका पूरी तरह से टूटी हुई नजर आईं। वह फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्हें संभालने के लिए अरमान उनके पास आएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान अरमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पायल शो से चली गईं। अरमान ने कहा कि वह चाहते थे कि वह शो में बनी रहें और लड़ें, लेकिन अब जब वह चली गई हैं, तो वह भी इस बात से खुश हैं।
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500